कुशीनगर, सितम्बर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मोतीचक ब्लॉक के असना गांव में नहर पर बनी पुलिया इन दिनों हादसे को दावत दे रही है। पुरानी होने के कारण पुलिया की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रेलिंग नहीं होने से पुलिया से गुजरने वाले राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। प्रतिदिन छह से अधिक स्कूली वाहन इसी पुलिया से होकर गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।असना गांव से होकर गुजरने वाली नहर पर काफी पुराना पुल बना हुआ है। समय के साथ पुल की रेलिंग टूटकर पूरी तरह गायब हो गई है। पुलिया की चौड़ाई सीमित होने और दोनों तरफ सुरक्षा के लिए रेलिंग नहीं होने से इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। इसके बावजूद स्कूली वाहनों को प्रतिदिन बच्चों को ल...