Kushinagar News: रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से थमी रफ्तार, आपातकालीन सेवाओं पर भी संकट
कुशीनगर, नवम्बर 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बोदरवार बाजार स्थित रेलवे समपार फाटक पर लगने वाला जाम अब आम जनजीवन के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। प्रतिदिन करीब 70 ट्रेनों के आवागमन के कारण रेलवे फाटक बार-बार बंद होता है। एक बार फाटक बंद होने पर करीब 10 से 15 मिनट तक लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। फाटक खुलने के बाद भी यातायात सामान्य होने में काफी समय लग जाता है।
आपातकालीन सेवाओं पर जाम का असर इस समस्या का सबसे गंभीर पहलू आपातकालीन सेवाओं से जुड़ा है। यदि किसी गंभीर मरीज को लेकर एंबुलेंस या अन्य आपातकालीन वाहन इस जाम में फंस जाएं तो समय पर अस्पताल पहुंचना चुनौती बन सकता है। ऐसे में कुछ मिनट की देरी भी मरीज के लिए जोखिम बढ़ा सकती है। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.