Kushinagar News: रामबर बुजुर्ग-सिहुलिया मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी
कुशीनगर, अगस्त 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक के रामबर बुजुर्ग चौराहा से सिहुलिया, मठिया और मेंहदीगंज जाने वाली सीसी सड़क बदहाल हो गई है। जगह-जगह सड़क उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण सड़क निर्धारित अवधि से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई। उनका आरोप है कि यह सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है और इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर, व्यापारी और अन्य वाहन गुजरते हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.