कुशीनगर, नवम्बर 11 -- Kushinagar News: अहिरौली राजा। हाटा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा भठही बाबू स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में बने छठ बेदी और घाट पर छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को ग्राम प्रधान की ओर से छठ बेदी सहित पूरे घाट परिसर की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। रामजानकी मंदिर परिसर का यह छठ घाट क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। छठ महापर्व के अवसर पर यहां भठही बाबू सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्व को लेकर घाट की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: छठ पर्व को लेकर गांवों के घाटों की सफाई शुरू स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। ...