Kushinagar News: रामजानकी घाट मार्ग में बाधा बने स्टोर रूम और दीवार ध्वस्त
कुशीनगर, नवम्बर 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नगर क्षेत्र कप्तानगंज में रामजानकी घाट जाने वाले मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण में बाधक बन रहे मंदिर के स्टोर रूम तथा उससे सटी अवैध दीवार को रविवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मार्ग निर्माण में आ रही बाधा दूर होने की उम्मीद है।रामजानकी घाट जाने वाले मार्ग का नव निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य में मंदिर का स्टोर रूम तथा उससे सटी दीवार बाधा बन रही थी। इसके चलते आवागमन और निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। स्थिति की समीक्षा के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। रविवार को राजस्व विभाग, स्थानीय पुलिस और नगर पंचायत कप्तानगंज की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बाधक निर्माण को हटवा दिया। कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.