कुशीनगर, अक्टूबर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2026-27 के साहित्य पुरस्कार के लिए राज्यकर्मी और सेवानिवृत्त राज्यकर्मी साहित्यकारों से आवेदन मांगे गए हैं। डीएम संजय चौहान ने जिले के राज्यकर्मी साहित्यकारों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित प्रारूप में 10 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट की 6 प्रतियां पुस्तकों सहित 17 नवम्बर तक राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ में प्राप्त हो जाना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि इसमें अधिकतम 24 साहित्यकारों का चयन कर प्रत्येक को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस सूचना को अपने अधीनस्थ राज्यकर्मियों तक व्यापक रूप से पहुंचाते हुए कार्यालयों ...