Kushinagar News: रजवटिया में बहुउद्देश्यीय हब: सरकार ने बजट में धन उपलब्ध कराने को कहा
कुशीनगर, अगस्त 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुही क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने जा रही है। रजवटिया में 76 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय हब के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने पहले किसानों की जमीन के लिये धन उपलब्ध कराया। अब हब के निर्माण के लिये अनुपूरक बजट में धन उपलब्ध कराएगी। इस क्षेत्र में हब निर्माण से रोजगार, स्वास्थ्य और यातायात समेत कई सुविधाओं का विस्तार होगा।
हब के निर्माण की प्रक्रिया फाजिलनगर के क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि अनुपूरक बजट से बहुउद्देश्यीय हब के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को धन दिया जाएगा। हब का निर्माण पीपी मॉडल पर कराया जाएगा। बाउंड्री वाल के निर्माण के लिये कार्यदाई संस्था आवास विकास परिषद ने जमीन पर कई बार धरातलीय निरीक्षण भी किया है। हब के लिए पहले ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.