Kushinagar News: रक्षाबंधन पर दुकानों पर रही भीड़
कुशीनगर, अगस्त 29 -- Kushinagar News: फाजिलनगर। रक्षाबंधन का त्योहार क्षेत्र में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने पूजन-अर्चन के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की बिक्री के साथ मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी त्योहार मनाने के लिए अपने घर पहुंचे। इससे पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को सुख-दुख में साथ निभाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षा बंधन को लेकर शुक्रवार को भी बाजारों में काफी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.