कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: पिपराघाट। रकबा जंगली पट्टी में रॉकेट्री कप की तैयारियों को लेकर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, पीडी पियूष कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची, जहां आयोजन स्थल का निरीक्षण कर एसडीएम तमकुहीराज कुणाल गौरव से तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रतिभागियों के ठहरने और परिवहन समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने और प्रतिभागियों को किसी तरह की असुविधा न होने देने का निर्देश दिया। खास तौर पर आवास स्थल से आयोजन स्थल तक प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आयोजन स्थल पर जर्मन हैंगर लगाने का काम शुरू हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...