कुशीनगर, अक्टूबर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली बाजार चौराहा स्थित श्री संकट मोचन मन्दिर परिसर में योग शिविर का आयोजन रोज सुबह किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। योग प्रशिक्षक पयोदकान्त मिश्र, गिरीश नारायण गोस्वामी, चंद्रभूषण पटेल व संरक्षक और मन्दिर के पुजारी उपेंद्रनाथ मिश्र की देखरेख में प्रतिदिन सुबह दो घंटे तक ग्रामीणों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। शिविर में सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया जा रहा है।योग प्रशिक्षकों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग बेहद जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है। उन्होंने अन...