कुशीनगर, जुलाई 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। साधन सहकारी समिति मंगुरीपट्टी के एक किसान ने प्रति बोरी यूरिया व डीएपी का दाम 20 रुपये अधिक लेकर धनउगाही करने का आरोप लगाते हुए तमकुही तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।तमकुही तहसील क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही निवासी शिवपूजन गुप्ता ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मंगुरीपट्टी समिति से मिलने वाले यूरिया व डीएपी खाद पर प्रति बोरी 20 रुपये अधिक लेकर धनउगाही की जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि स्थानीय लोगों का कम रकबा दिखा कर बिना खाद दिए वापस कर कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- किसानों को गुमराह करने पर प्रमुख सचिव कृषि से शिकायत शिकायतकर्ता ने अधिक रूपये लिये जाने पर रोक लगाने व जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...