Kushinagar News: युवा जन शक्ति रैली को लेकर हुई तैयारी बैठक
कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: हाटा। आगामी 18 अक्टूबर को नगर स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित युवा जन शक्ति रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गुरुवार की शाम रैली स्थल पर युवाओं की एक बैठक भाजपा नेता अभय प्रताप राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। युवा नेता अभय प्रताप राव ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवाओं के दम पर ही आगामी हाटा से विधानसभा चुनाव में बिगुल फूंकेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी सिर्फ जाति पाति की राजनीति कर समाज में जहर घोलने का काम कर रहे है। इस दौरान विद्यासागर सिंह, चंदन राव, सोनू सिंह,राकेश यादव, संजय पटेल, विभूषण तिवारी शशिकांत धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.