Kushinagar News: मौसम अलर्ट का सोशल मीडिया पर करें व्यापक प्रचार : एडीएम
कुशीनगर, जुलाई 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मौसम संबंधी चेतावनी का समयबद्ध और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए एडीएम वैभव मिश्रा ने जिले के सभी एसडीएम को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट से जुड़ी सभी मौसम संबंधी चेतावनियां आमजन तक शीघ्र पहुंचाई जाएं।एडीएम ने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात जैसी संभावित आपदाओं से संबंधित चेतावनियां विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो, मोशन ग्राफिक्स और इन्फोग्राफिक के माध्यम से जारी की जाती हैं। ये सूचनाएं जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने को प्रशासन अलर्ट मोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.