Kushinagar News: मोहित का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, पिता ने दी मुखाग्नि
कुशीनगर, अगस्त 12 -- Kushinagar News: टेकुआटार, हिन्दुस्तान संवाद। कसया थाना क्षेत्र के गांव चुरामन छपरा में सोमवार की देर रात नये मकान में अकेले सो रहे 24 वर्षीय युवक की प्रेम प्रसंग में पीट कर हत्या कर दी गई।पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मोहित का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां सुनैना देवी और बहन नेहा मद्धेशिया दहाड़ें मारकर रोने लगीं। पिता योगेंद्र मद्धेशिया के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मोहित चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई नागेंद्र, गुलशन और मानचंद भी भाई का शव देखकर फफक पड़े। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। इसके बाद सोहसा मठिया स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। पिता योगेंद्र मद्धेशिया ने बेटे के शव को मुखाग्नि दी। जवान बेटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.