Kushinagar News: मोबाइल नेटवर्क दुरुस्त करने को जिला मुख्यालय पर लगेगा बूस्टर
कुशीनगर, अक्टूबर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिला मुख्यालय पर लंबे समय से कायम मोबाइल नेटवर्क की समस्या से निजात मिलने की संभावना है। नवागत डीएम संजय चौहान ने इस संबंध में बीएसएनएल अधिकारियों को बुलाकर वार्ता की, जिसमें नेटवर्क सुधारने के लिए मुख्यालय पर नेटवर्क बूस्टर लगाने की सहमति बनी है। इसके लिए डीएम ने मुख्यालय के किसी ऊंचे भवन को चिह्नित करने के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिया है।
मोबाइल नेटवर्क की स्थिति जिला मुख्यालय पर बड़ी मुश्किल से मोबाइल पर बात होती है। नेटवर्क ही गायब रहता है। अफसरों को नेट के इस्तेमाल में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते काम में काफी देर होती है। डीएम संजय चौहान ने खुद इस समस्या से जूझने के बाद बीएसएनएल के अधिकारियों से बात की थी।
बूस्टर लगाने का सुझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.