Kushinagar News: मेहनत व लगन से ही मिलती है सफलता: हरि गोविन्द उपाध्याय
कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: बेलवा कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर के दूसरे दिन रविवार को विद्यार्थियों को अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य व जीवनोपयोगी कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक जेपी रावत ने विद्यार्थियों को योग व पीटी का अभ्यास कराया। इसके बाद प्राथमिक चिकित्सा व ध्वज शिष्टाचार की जानकारी दी गई। शिविर में सभी ग्रुपों का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता हरिगोविन्द उपाध्याय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में त्याग, तपस्या व परिश्रम को अपनाना चाहिए। अधिक से अधिक अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि मेहनत ही सफलता की कुंजी है, जो जितना परिश्रम करेगा, वह जीवन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.