कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: दिल की बीमारी में एक-एक धड़कन और हर मिनट कीमती होता है, लेकिन कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दिल की बीमारी की पहचान से लेकर उसके इलाज तक की सुविधाएं नहीं हैं। विश्व हृदय दिवस पर जब इस साल 'डोंट मिस ए बीट' थीम के जरिए लोगों को हृदय संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय मदद लेने का संदेश दिया जा रहा है तो वहीं मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती तक नहीं है। कार्डियक जांच की सुविधा भी फिलहाल ईसीजी तक सीमित है। ईको, कोरोनरी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से गंभीर हृदय रोगियों को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर या अन्य उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कार्डियक केयर यूनिट चकाचक पर हृदय रोग विशेषज्ञ ...