कुशीनगर, अगस्त 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज की नई नौ मंजिला बिल्डिंग में अब पैथालॉजी विभाग को भी स्थानांतरित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। दूसरी मंजिल पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस नई प्रयोगशाला पूरी तरह तैयार है। यहां एक साथ 117 प्रकार की जांचें करने की व्यवस्था है। इनमें सामान्य रक्त जांच से लेकर हार्मोनल, बायोकेमिस्ट्री, सीरोलॉजी और अन्य विशेष जांचें शामिल होंगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द पुरानी बिल्डिंग से पैथालॉजी विभाग को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित कर इन जांचों को शुरू कर दिया जाएगा।गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोंड ने नई बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर तैयार लैब का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: महिला अस्पताल में शुरू हुई थायराइड जांच उन्होंने मशीनों की स्थापना,...