Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एक्सरे के दौरान टूटा स्ट्रेचर
कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के एक्सरे विभाग में शुक्रवार को एक मरीज का एक्सरे करते समय स्ट्रेचर टूट गया। इससे अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और उपकरणों के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत रही कि स्ट्रेचर टूटने की घटना में मरीज को गंभीर चोटें नहीं आई।मेडिकल कॉलेज में दूर-दराज से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। एक्सरे के दौरान मरीजों को लिटाने के लिए स्ट्रेचर का इस्तेमाल किया जाता है। शुक्रवार को ओपीडी में आए एक मरीज को एक्सरे जांच के लिए भेजा गया। मरीज अपने तीमारदार के साथ एक्सरे विभाग में पहुंचा और जांच कराने की बात कही। जांच के लिए उसे जब स्ट्रेचर पर लिटाया गया तो जर्जर होने के कारण स्ट्रेचर टूटकर धड़ाम से नीचे गिर पड़ा। इस कारण एक्सरे की जांच भी प्रभावित हो गई। वहां मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.