Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी में ओम राय बने मिस्टर फ्रेशर और अनामिका मिस फ्रेशर
कुशीनगर, नवम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के हरका स्थित एकेडमिक ब्लॉक में शनिवार को नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। बैच-2026 के विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित समारोह में वरिष्ठ छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने नए साथियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, कविता पाठ और नाट्य प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में ओम राय को मिस्टर फ्रेशर और अनामिका अग्रहरि को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. केपी गौंड और डॉ. सुधांशु शेखर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.