कुशीनगर, जुलाई 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। स्वशासी मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में सामने आई निर्माण संबंधी खामियों को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्यदायी संस्था पीएसपी को पत्र भेजकर तत्काल निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। पत्र के जवाब में कार्यदायी संस्था पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के जिम्मेदारों ने जल्द निरीक्षण कर खामियों को दूर करने की बात कही है।रविवार की देर रात अचानक इमरजेंसी के अंदर दीवार के भीतर से पानी बाहर निकलने लगा। कुछ ही देर में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि इमरजेंसी वार्ड के ट्राइएज रूम तक पानी पहुंच गया। इससे उपचार व्यवस्था प्रभावित होने लगी। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने तत्क...