Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट खराब, सीढ़ियों से ओपीडी पहुंच रहे गंभीर मरीज
कुशीनगर, सितम्बर 16 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावे के बीच मेडिकल कॉलेज में खराब पड़ी लिफ्ट मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अस्पताल की पहली मंजिल पर संचालित ओपीडी में जाने के लिए मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर हालत वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
लिफ्ट की समस्या मेडिकल कॉलेज में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ मरीज भी शामिल रहते हैं। वहीं, ओपीडी पहली मंजिल पर होने के कारण ऐसे मरीजों को सीढ़ियां चढ़कर पहुंचना पड़ रहा है। कई मरीजों को तीमारदार सहारा देकर सीढ़ियों से ऊपर ले जाते हैं। गंभीर मरीजों को भी इससे काफी असुविधा होती है। हालाकि कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.