Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज का सर्जरी वार्ड बना अखाड़ा, दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
कुशीनगर, सितम्बर 17 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में बुधवार की दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मारपीट में घायल होकर भर्ती दो पट्टीदारों के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच वार्ड के भीतर ही जमकर मारपीट होने लगी। अचानक हुए विवाद और मारपीट से वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। संयोग से उसी दौरान मेडिकल कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों की नजर विवाद पर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया。
घटना का विवरण रामकोला थाना क्षेत्र के कस्बे से सटे अनुसुईया मंदिर के समीप रहने वाले दो पट्टीदारों के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना में दोनों पक्षों के भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.