कुशीनगर, अगस्त 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज में समय से पहले बायोमेट्रिक हाजिरी लगाकर ड्यूटी से गायब रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. केपी गोंड ने गोपनीय सूचनाओं के आधार पर ऐसे कर्मचारियों की निगरानी अपने स्तर से शुरू करा दी है। उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ कर्मचारी सुबह आठ बजे बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज कराकर परिसर से चले जाते हैं और नौ बजे या उसके बाद अस्पताल पहुंचते हैं। वहीं, कुछ कर्मचारियों द्वारा बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए अंगूठे का क्लोन तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति से हाजिरी लगवाने की भी शिकायत मिली है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य डॉ. केपी गोंड ने पिछले तीन माह का बायोमेट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्ड खंगालने का निर्णय लिया है। साथ ही क्लोन के जरिए हाजिरी लगाने की शिकायतों की ...