Kushinagar News: मूल विद्यालय पर वापसी के लिए शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। मूल विद्यालय वापसी समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय व जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार से मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया शुरू कराने का भरोसा दिया।प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल ने कहा कि जिले में करीब 250 शिक्षामित्र लंबे समय से मूल विद्यालय में वापसी की राह देख रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण और स्पेशल टीईटी समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों ने पांच सूत्रीय मांगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.