कुशीनगर, सितम्बर 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों का पंजीकरण कर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराईं। जिलेभर में आयोजित मेले में कुल 1717 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें 778 पुरुष, 712 महिलाएं और 227 बच्चे शामिल रहे। बारिश के कारण कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। मेले में वायरल फीवर के मरीजों की अधिकता रही। इसके अलावा खांसी, शुगर, त्वचा रोग, पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1989 मरीजों को मिला उपचार और सलाहसीएमओ द्वारा जानकारी सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि...