Kushinagar News: मिनी मैराथन में निखिल यादव और आंचल यादव ने मारी बाजी
कुशीनगर, नवम्बर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को पूर्व डीजीपी स्व. बाबूलाल यादव की स्मृति में 13वीं जिला स्तरीय मिनी मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक वर्ग में निखिल यादव और बालिका वर्ग में आंचल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बालक वर्ग में आकाश सिंह ने दूसरा और मृत्युंजय यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में निर्जला दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की मैराथन किसान पीजी कॉलेज बनरहा से शुरू हुई, जबकि बालिका वर्ग की दौड़ फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज से रवाना हुई। दोनों वर्गों के प्रतिभागियों के लिए तमकुहीराज स्थित रामलीला मैदान में फिनिश लाइन निर्धारित की गई थी।
प्रतिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.