Kushinagar News: मालवीय नगर में जलभराव की समस्याएं हुईं दूर
कुशीनगर, अगस्त 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के मालवीय नगर वार्ड में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में 10 अगस्त को 'जलजमाव से परेशानी, घरों में पहुंच रहे हैं कीड़े' के शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। नगर पंचायत ने इसका संज्ञान लिया और जलभराव वाले स्थान की सफाई कराकर जमा पानी को निकाला गया। इससे मोहल्लेवासियों को काफी राहत मिली है।नगर पंचायत सेवरही के मालवीय नगर में खाली पड़े स्थान पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण गंदगी, दुर्गंध और झाड़ियों की समस्या बनी हुई थी। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती थी। जलजमाव के चलते मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप भी बढ़ गया था। आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि कीड़े-मकोड़े और अन्य जीव घरों तक पहुंच रहे थे, जिससे बच्चों और बुजुर्गों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.