कुशीनगर, जुलाई 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के पटखौली स्थित पीके महाविद्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली लगभग एक किमी लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली के कारण प्रतिदिन इस मार्ग से आने-जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत के पिपरा रज्जब गांव के पास से एनएच से यह सड़क पीके महाविद्यालय के अलावा पटखौली समेत आधा दर्जन गांवों को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: महाविद्यालय को हाई-वे से जोड़ने वाली एक किमी सड़क गड्ढों में तब्दील दोपहिया वाहन चालकों...