Kushinagar News: महदेव छपरा के पास मवन नाले के जर्जर पुल की जगह 2.82 करोड़ से बनेगा नया पुल
कुशीनगर, सितम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक और नई सौगात मिली है। विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ते हुए हाटा विधानसभा में महदेव छपरा के पास मवन नाला पर स्थित जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।पगरा-रामनगर-सोहसा-टेकुआटार मार्ग के 4 किमी के दायरे में क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 6x5x5 मीटर स्पान के बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य की कुल लागत Rs.2 करोड़ 82 लाख है। इस स्वीकृति को हाटा विधायक मोहन वर्मा का अथक प्रयास रंग लाया। उन्होंने बताया कि हाटा विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास के अनेक योजनाएं स्वीकृत कराया गया। अभी बीते वर्ष में पगरा, देवड़ार पिपरा, रामनगर सोहसा सड़क की स्वीकृति कराया गया था, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.