Kushinagar News: मदरसे में झंडे का पोल लगाते समय करंट से दो छात्र झुलसे, एक गिरकर घायल
कुशीनगर, अगस्त 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला स्थित मदरसा कादरिया रजबिया में मंगलवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की तैयारी के दौरान झंडा लगाने के लिए लोहे का पाइप खड़ा करते समय दो छात्र करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना देखकर एक अन्य छात्र बदहवासी में भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उपचार के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है। मदरसे के गेट पर झंडा लगाने के लिए छात्र लोहे का पाइप लेकर पहुंचे थे। पाइप को खड़ा करने के दौरान वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से संपर्क में आ गया। इससे हफुआ बलराम निवासी 15 वर्षीय अरसद और सलेमगढ़ जमुनिया टोला निवासी 20 वर्षीय इरसाद करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना देखकर राजपुर निवासी 17 वर्षीय शमीम घबरा गया और भागने के दौरान गिरकर घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.