कुशीनगर, अक्टूबर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मछली मार रहे युवक को सांप ने डस लिया। साहसी युवक ने सांप को पकड़ लिया और बोतल में बंद कर सांप के साथ रामकोला सीएचसी पहुंच गया। वहां से उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रवीन्द्र नगर रेफर कर दिया गया। रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार के भरपट्टी टोला निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र राजभर गुरुवार को गांव के बाहर मछली मारने गया था। सांप ने उसके दाहिने हाथ में डस लिया। सांप के काटने से युवक घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर लिया और अस्पताल पहुंच गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रवीन्द्र नगर रेफर कर दिया गया। सांप को बोतल में लेकर अस्पताल पहुंचने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...