Kushinagar News: भूमि विवाद में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, पहली पत्नी पर आरोप
कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के टोला मदरहवा में शनिवार की सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में 50 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनकी पहली पत्नी उर्मिला पर लगा है। घटना के बाद से वह फरार बताई जा रही है।ओमप्रकाश बार-बार जमीन बेच रहे थे। शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हो गया और उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.