कुशीनगर, जुलाई 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। भुलिया बाजार से दोमाठ होते हुए सेवरही कस्बे को जोड़ने वाली लगभग 8 किलोमीटर लंबी पीच सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।भुलिया बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने सड़क सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त है। यहां गड्ढे इतने अधिक हो गए हैं कि थोड़ी सी बारिश होते ही पानी भर जाता है। कीचड़ और जलजमाव होने से बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। यह सड़क एक ओर जीरो बंधे को जोड़ती है, तो दूसरी ओर सीधे सेवरही बाजार तक जाती है। किसान, छात्र, मरीज और व्यापारी सभी इसी रास्ते पर निर्भर हैं। सड़क की हा...