कुशीनगर, जुलाई 15 -- Kushinagar News: कठकुइया, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना ब्लॉक के ग्राम सभा लमकन में नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण मंगलवार को राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्य प्रवेश द्वार गांव की पहचान को नई पहचान देता है और विकास का प्रतीक बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो और गांव आधुनिक स्वरूप में विकसित हों।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएँ विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्य प्रवेश द्वारों के निर्माण के साथ-साथ प्रत्येक गांव तक स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी...