कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के पिछड़ा मोर्चा में संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए हाटा निवासी राम अवतार गुप्त को लगातार तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दायित्व के मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। जिम्मेदारी मिलने पर राम अवतार गुप्त ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुशील शर्मा हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी उर्फ़ पप्पू सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने गुप्त को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जिला मंत्री बनाए जाने पर अनिल कुमा...