Kushinagar News: भाजपा नेता ने लगाया शराब तस्कर को छोड़ने का आरोप
कुशीनगर, जुलाई 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने पुलिस पर शराब तस्कर को पकड़ने के बाद छोड़ देने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता की सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिससे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। हालांकि, सीओ ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव निवासी भाजपा नेता राधेश्याम श्रीवास्तव का आरोप है कि बीते पांच जुलाई को तमकुहीराज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक ने गांव के एक शराब तस्कर के घर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान अंग्रेजी और देसी अवैध शराब बरामद की गई तथा आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आरोप है कि बाद में पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। राधेश्याम श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी के छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.