Kushinagar News: भाजपा कार्यालय पर सातों दिन मौजूद रहेंगे पदाधिकारी
कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। भाजपा के जिला कार्यालय रवींद्रनगर धूस पर कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब सप्ताह के सभी सातों दिन पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिला कार्यालय मंत्री सुदर्शन पाल ने बताया कि कार्यालय पर प्रतिदिन आने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहूलियत एवं सहयोग के लिए यह व्यवस्था तय की गई है। इसके तहत पदाधिकारी कार्यालय पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निस्तारण में आवश्यक सहयोग करेंगे। साथ ही पार्टी की ओर से समय-समय पर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और उनके संचालन में सहयोग का कार्य भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.