Kushinagar News: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जौरा मुगलही टोला बना चैंपियन
कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संविलयन विद्यालय नोनिया पट्टी में आयोजित परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी संविलयन विद्यालय जौरा मुगलही टोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि एवं प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है। खेल से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं तथा बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता की शुरुआत जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.