Kushinagar News: बेसहारा बच्चों का सहारा बने हाटा विधायक, दिलाई सरकारी मदद
कुशीनगर, अगस्त 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकटिया के बनटोलवा में माता-पिता की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे तीन बच्चों के लिए हाटा विधायक मोहन वर्मा सहारा बनकर सामने आए हैं। विधायक ने बच्चों की स्थिति की जानकारी मिलने पर उनके घर पहुंचकर मदद का भरोसा दिया और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया। विधायक की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। सिकटिया के बनटोलवा निवासी स्व. उपेंद्र सिंह के तीन बच्चे मधु (18), मोनिका (16) और सुशील (11) माता-पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिवार की स्थिति खराब होने के कारण तीनों बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई थी। किसी तरह उनका जीवन-यापन हो रहा था। वहीं, उनका मकान भी जर्जर स्थिति में है। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मोहन वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.