कुशीनगर, जुलाई 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। चौराख़ास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार निवासी एक वृद्ध पिता ने अपने ही पुत्र के उत्पीड़न से परेशान होकर पुलिस और न्यायालय से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है。

पिता का आरोप बनकटा बाजार निवासी अशोक वर्मा का आरोप है कि उनका पुत्र सोनू वर्मा आए दिन उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है। विरोध करने पर घर से बाहर निकाल देता है तथा जान से मारने की धमकी भी देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुत्र नशे का आदी है और घर का सामान चोरी कर बेच देता है। वह लगातार पैसों की मांग करता है और मना करने पर विवाद व मारपीट पर उतारू हो जाता है। आए दिन होने वाले झगड़ों और दुर्व्यवहार से तंग आकर उसने उसे परिवार से अलग कर दिय...