कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: सुकरौली। हाटा कोतवाली के सुकरौली कस्बे में बंचरा रोड पर मंगलवार दोपहर अचानक एक टेम्पो सराफा की दुकान में घुस गया। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बंचरा की ओर से आया खाली टेम्पो चालक ने सड़क किनारे चालू हालत में खड़ा कर दिया। चालक के नीचे उतरते ही अचानक गियर लग गया और टेम्पो आगे बढ़ते हुए बगल की सराफा दुकान में घुस गया। टेम्पो को दुकान की ओर आता देख दुकानदार और ग्राहक भागकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टेम्पो को दुकान से बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...