Kushinagar News: बूंदाबांदी होते ही गुल हो जाती है तीन गांवों की बिजली
कुशीनगर, अक्टूबर 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। गोपालगढ़ फीडर से जुड़े पोखरभिंडा, रुदवलिया और बटलोहिया गांवों में बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। हल्की बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली गुल हो जाती है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही गांवों में अंधेरा पसर जाता है, जिससे घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से हल्की बारिश होते ही इन गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। मौसम साफ होने के बाद ही बिजली बहाल होती है। यदि लगातार बारिश होती रहे तो कई दिनों तक आपूर्ति बाधित रहती है। इससे लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन शाम होते ही परेशानी बढ़ जाती है। अंधेरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.