कुशीनगर, जुलाई 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। विद्युत वितरण खंड सेवरही के नवनिर्मित भैरवनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जवही हरबल्लम क्षेत्र में विद्युत खंभों और लाइन के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता चखनी दुखी मिश्र निवासी संजीव राय ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन को डाक एवं ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड सेवरही तथा उपखंड अधिकारी तमकुहीराज की मिलीभगत से बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति, बिना अनुमोदित इस्टीमेट और विभागीय नियमों की निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए विद्युत खंभों एवं लाइनों को हटाकर स्थानांतरित कर दिया गया। उनका कहना है कि इस कथित अनियमित कार्रवाई क...