कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। कसया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड पर घर लौट रही एक किशोरी के साथ बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने छेड़खानी किया। किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर जुटे युवकों ने कर्मचारी की धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने कर्मचारी पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।बताया जाता है कि कसया थाना क्षेत्र के एक वार्ड निवासी किशोरी कसया से दिन में घर लौट रही थी। अभी वह कसया के एयरपोर्ट रोड पर पहुंची थी कि रास्ते में बिजली विभाग कसया में तैनात एक कर्मचारी ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बिजली उपकेंद्र में जेई से बदसलूकी, लाइन जबरन चालू कराने का प्रयास किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर जुटे आसपास के युवकों ने कर्मचा...