Kushinagar News: बाल विवाह बच्चों के सपनों और भविष्य पर कुठाराघात : नलिन सिंह
कुशीनगर, नवम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षित बचपन और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड दुदही स्थित श्री सीताराम हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन नलिन सिंह ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए नलिन सिंह ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों और सपनों को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। कम उम्र में विवाह होने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास बाधित होता है तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.