Kushinagar News: बालू के रेट को लेकर दो गुट भिड़े, फायरिंग की चर्चा से हड़कंप
कुशीनगर, सितम्बर 23 -- Kushinagar News: पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। फोरलेन पर कम रेट में बालू गिराने को लेकर बुधवार की दोपहर दो गुट आमने-सामने आ गए। बगही गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इस दौरान असलहों के प्रदर्शन और फायरिंग की भी चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।बालू कम रेट में बेचने को लेकर दो गुटों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान फोरलेन पर लोगों की भीड़ जुटने से राहगीरों में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस के अनुसार मौके पर फायरिंग की पुष्टि नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.