कुशीनगर, सितम्बर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कई दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश से धान की फसलों में हरियाली लौट आई है। बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है। जिन खेतों में पानी पहुंचने की संभावना कम रहती है, वहां किसान मशीनों से महंगे दर पर सिंचाई कर धान की फसल तैयार कर रहे थे। बारिश होने से ऐसे किसानों को काफी राहत मिली है। क्षेत्र के कई खेतों में धान की बालियां निकल रही हैं। पानी की कमी के चलते किसान इन खेतों की सिंचाई करने में जुटे थे, लेकिन बारिश से फसल को पर्याप्त पानी मिलने से किसानों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- Badaun News: रुक-रुककर बारिश धान को संजीवनी किसानों का कहना है कि बारिश से धान के साथ गन्ना और अन्य फसलों को भी काफी लाभ हुआ है। क्षेत्र के सोहसा, कुरमौटा, मंझरिया, नरकटिया, महुई बुजुर्ग, महुआडीह, लौगरापुर, ...