कुशीनगर, जुलाई 14 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। जिले में इन दिनों रूक-रूक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तक आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ गई। बारिश और धूप के मिले-जुले असर से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश से खरीफ सीजन की फसलों, खासकर धान की रोपाई और नई पौध को बड़ा लाभ मिला है。 यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बरिश: खेतों में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तारकिसानों को राहत बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों ने राहत की सांस ली है। जिन क्षेत्रों में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है, वहां फसल के लिए यह बा...