Kushinagar News: बारिश से ठंड की दस्तक, खेतों में पकी धान की फसलों को किसान परेशान
कुशीनगर, अक्टूबर 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज यकायक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में करीब 95 फीसदी किसानों की धान की फसल अभी खेतों में है। ऐसे में तेज बारिश होने पर कटाई का काम प्रभावित होने के साथ फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर करीब 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी के कारण ठंड का एहसास बढ़ गया। सुबह व शाम मौसम अधिक ठंडा रहने से लोग ऊनी कपड़े पहनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.